vernac-language-icon
Language

Apr 28, 2025

2 min read

कई कारणों से रमी सबसे लोकप्रिय कार्ड गेम में से एक है। यह ना सिर्फ मज़ेदार है, बल्कि इसे सीखना भी अपेक्षाकृत आसान है और सभी प्रकार के कार्ड गेम के शौकीनों के लिए रोमांचक चुनौतियों से भरा हुआ है। यह गेम दुनिया भर में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है।

रमी गेम की उत्पत्ति, रिकॉर्ड, वेरिएशंस और इससे जुड़ी चीजों के दिलचस्प सिद्धांत और फैक्ट्स हैं। रमी खिलाड़ी होने के नाते, क्या आप जानते हैं कि इस गेम का नाम कहां से आया है या रमी के कितने वेरिएशंस मौजूद हैं? यहां कुछ सबसे दिलचस्प रमी फैक्ट्स दिए जा रहे हैं जो सभी रमी खिलाड़ियों को जानना चाहिए। 

60 से ज्यादा वेरिएशंस

रमी गेम के 60 से ज्यादा वैरिएंट्स हैं। जबकि भारत में पॉइंट रमी, डील्स रमी और पूल रमी जैसे भारतीय रमी वेरिएंट सबसे लोकप्रिय गेम हैं, रमी खिलाड़ी दुनिया भर में इसके विभिन्न वेरिएंट का भी आनंद लेते हैं। कुछ सबसे लोकप्रिय और मज़ेदार रमी वैरिएंट्स में जिन रमी, डमी रमी, शंघाई रमी, 21 कार्ड्स रमी, 500 रमी और बहुत कुछ वेरिएंट शामिल हैं। प्रत्येक रमी वेरिएंट अलग-अलग नियमों और शर्तों के साथ आता है, जो कार्ड गेम को और ज्यादा मनोरंजक बनाता है। 

रमी का रिकॉर्ड

रमी खिलाड़ी रिकॉर्ड को लेकर प्रतिस्पर्धी होते हैं। रमी गेम में किसी भी खिलाड़ी द्वारा 500 अंकों के सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इस रमी रिकॉर्ड को अब तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।.

रमी की शुरुआत

ऐसा माना जाता है कि रमी की शुरुआत कॉन्क्वियन गेम से हुई है, जो 19वीं शताब्दी के दौरान मैक्सिको में लोकप्रियता के साथ खेला जाता था। इसके बाद यह गेम दुनिया के अन्य हिस्सों में फैल गया। कई लोग यह भी मानते हैं कि कॉनक्वियन गेम चीनी गेम खानहू या कोन खिन शब्द से लिया गया है। यहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से रमी के ओरिजिन के कुछ सिद्धांत दिए गए हैं:

स्पेनिश मूल 

कई सिद्धांतों के अनुसार, रमी की शुरुआत 19वीं शताब्दी में या तो मेक्सिको या चीन में हुई थी। आरएफ फोस्टर की किताब फोस्टर्स कम्प्लीट हॉयल में गेम को कॉनक्वियन कहा गया था और इसे 40 कार्डों के स्पेनिश डेक का इस्तेमाल करके खेला गया था।

मैक्सिकन-चाइनीज़ कनेक्शन

एक अन्य सिद्धांत के अनुसार रमी के ओरिजिन की सुई एशिया में कुन पाई नामक महाजोंग वेरिएंट से होने के इर्द-गिर्द घूमती है। 1981 में, डब्ल्यूएच विल्किंसन ने कुन पाई गेम का पश्चिमीकरण किया और इसे खानहू नाम दिया। दूसरी ओर, एक गेम स्कॉलर डेविड पार्लेट ने कहा कि पैतृक रमी गेम, कॉनक्वियन, खानहू के चीनी गेम के बराबर है।

इससे बने कई गेम 

रमी एक लोकप्रिय गेम है, और इसमें कोई संदेह नहीं है कि कई गेम इस मज़ेदार कार्ड गेम से बने हैं। कई लोगों का मानना है कि पिनोचले और ब्रिज गेम रमी से निकले हैं क्योंकि रमी पहला कार्ड गेम है जिससे अन्य सभी कार्ड गेम निकले हैं।

मदर ऑफ मॉडर्न कार्ड गेम 

रमी को कार्ड गेम की मदर माना जाता है। गेम तेजी से विकसित हुआ और इसे अपार लोकप्रियता मिली, जिससे बदले हुए नामों और अलग-अलग नियमों के साथ विभिन्न गेम्स का जन्म हुआ। आज रमी के 60 से ज्यादा वेरिएशंस हैं जिनमें मेल्डिंग, शेडिंग, कॉन्ट्रैक्ट, कैनास्टा, नॉक रमी , चाइनीज कार्ड्स, रूमोली और टाइल गेम्स जैसी गेम कैटेगरीज शामिल हैं।

स्किल का गेम 

रमी पूरी तरह से स्किल का गेम है, जैसा कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी घोषित किया है। रमी का गेम जीतना स्किल, रणनीति और एक खिलाड़ी अपने हाथ के कार्ड के साथ कैसे खेलता है, इस पर निर्भर करता है। स्किल्ड रमी खिलाड़ी हाथ के शुरुआती कमजोर कार्ड से भी गेम का रुख पलट सकता है। इसलिए, रमी जुए का खेल होने से कोसों दूर है।

100% कानूनी

भारत में फ्री रमी या कैश रमी गेम खेलना 100% कानूनी है क्योंकि इसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्किल गेम डिक्लेअर किया गया है।  

कम्युनिटी की भावना

ऑनलाइन रमी खेलने से कम्युनिटी की भावना विकसित होती है। रमी खिलाड़ी समान विचारधारा वाले खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन बातचीत करते हैं, नए स्किल, टिप्स और रणनीतियां सीखते हैं, और विभिन्न स्किल लेवल के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए एक मजबूत कम्युनिटी बनाते हैं।

मेंटल एक्सरसाइज 

रमी खेलने से अच्छी-खासी मेंटल एक्सरसाइज हो जाती है क्योंकि इसमें नए तरीके से सोचने, तुरंत फैसला लेने और कार्डों को सेट और सीक्वेंस में लगाने के स्किल का इस्तेमाल करना शामिल है। गेम में मैथमेटिकल स्किल का इस्तेमाल भी होता है जो दिमाग़ को तेज बनाता है।

लाइफ स्किल 

रमी मज़ेदार, रणनीतिक गेम है जिसमें खिलाड़ियों को लगातार फोकस और अवेयरनेस की जरूरत पड़ती है। इस चुनौतीपूर्ण गेम में महत्वपूर्ण फैसले लेते समय खिलाड़ियों को खेल पर फोकस करना चाहिए और अपना पेशेंस बनाए रखना चाहिए। रेगुलर रमी खिलाड़ी तरह- तरह की स्किल हासिल करते हैं जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भी फायदा होता है। नियमित रूप से रमी खेलने से लोगों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करने में मदद मिलती है, जिससे उनके प्रदर्शन का स्तर बढ़ जाता है।

image

Kiran Kumar

LinkdinIcon

Kiran is a Rummy pro and gaming writer, here to help you win big. He’s putting together a simple, easy-to-follow guide for all the different versions of Rummy. Whether it’s making the best hand, planning your moves, or figuring out when to raise and what to discard, Kiran’s tips have got you covered. His articles are packed with easy advice to help you outplay your opponents and win more. If you want to get better at Rummy, Kiran’s the guy to follow!

View Details

Disclaimer

गैलेक्टस फ़नवेयर किसी तीसरे पक्ष की सामग्री को छोड़कर वेबसाइट में संपत्ति, सामग्री, सेवाओं, जानकारी और उत्पादों और ग्राफिक्स का मालिक है और उसके पास सभी अधिकार सुरक्षित हैं।

गैलेक्टस फ़नवेयर वेबसाइट की तीसरे पक्ष की सामग्री की सटीकता या पूर्णता या विश्वसनीयता या पर्याप्तता को स्वीकार करने या उसका प्रतिनिधित्व करने से इनकार करता है। इस वेबसाइट में पाठ, ग्राफिक्स और लिंक सहित ये सामग्री, सामग्री, जानकारी, सेवाएँ और उत्पाद "जैसा है" और किसी भी प्रकार की वारंटी के बिना प्रदान किए जाते हैं, चाहे व्यक्त या निहित हो।

*यूनिटी गेम्स, विशेष टूर्नामेंट और प्रारूपों की संख्या के आधार पर एमपीएल भारत में सबसे बड़ा गेमिंग ऐप है। एमपीएल केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है। एमपीएल उन सभी राज्यों में उपलब्ध है जहां मौजूदा कानून द्वारा इसकी अनुमति है। परिणामस्वरूप, कुछ राज्यों में स्थित उपयोगकर्ता हमारे ऐप या इसकी प्रतियोगिताओं तक नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे राज्यों की अद्यतन सूची के लिए कृपया ऐप डाउनलोड करें

Copyright © - Galactus Funware Technology Private Limited | All rights reserved